पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस ने ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पट्टी।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के पर्यवेक्षण में आसपुर देवसरा थाना प्रभारी विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह (चौकी प्रभारी सैफाबाद) मय हमराह कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव व कांस्टेबल विनय कुमार द्वारा वांछित एवं संदिग्ध अभियुक्तों की तलाश के दौरान धारा 376डी/363/342 भादवि से संबंधित इनामी अभियुक्त जंगबहादुर सिंह उर्फ लल्लू सिंह पुत्र सुभाष सिंह, निवासी ग्राम उदईशाहपुर, थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र लगभग 27 वर्ष) को सेक्टर-08, प्लॉट संख्या-02, आईएमटी मानेसर, थाना सेक्टर-07, आईएमटी, जनपद गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिए।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज