नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5 लाख रुपए की ठगी, न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
नौकरी दिलाने के नाम पर ₹5 लाख रुपए की ठगी, न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज
पट्टी।आसपुर देवसरा इलाके के गोदल पट्टी निवासी राकेश कुमार ने जितेंद्र प्रताप सिंह एलाही आसपुर देवसरा, रणविजय सिंह कुशहा थाना बदलापुर जौनपुर, मंजेश कुमार निवासी बनरहा खुटहन जौनपुर के विरुद्ध नौकरी का झांसा देकर ₹5 लाख रुपए ठगने पर धोखाधड़ी जालसाजी समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी आसपुर देवसरा थाने में न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई है। न्यायालय में दाखिल किए वाद में पीड़ित ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों द्वारा एफसीआई फतेहपुर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया और उसे विश्वास में लेकर 4 लाख 90 हजार रुपए चेक के जरिए ट्रांसफर करा लिए, बाकी पैसा कैश लिया। बाद में उसे एक फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिया गया और ट्रेनिंग के बहाने फतेहपुर में तीन दिन रोके रखा और होटल का बिल भी उससे भरवाया गया। तीन दिन बाद उसे यह कहते हुए वापस घर लाया की 15 दिन बाद जॉइनिंग होगी। अब लंबा समय बीतने पर पैसा वापस मांगने पर आरोपी उसे पैसा देने से इनकार करते हुए धमकी दे रहे हैं। न्यायालय द्वारा मामले में पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर अवगत कराए जाने के आदेश पर पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध जालसाजी, धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानत व धमकी समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
Comments
Post a Comment