पट्टी व अंतू थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

पट्टी व अंतू थाना प्रभारियों का हुआ तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा जनपद में प्रशासनिक दृष्टि से दो निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। यह स्थानांतरण तात्कालिक प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक आनन्द पाल सिंह, जो अब तक थाना अंतू में प्रभारी निरीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें स्थानांतरित कर थाना पट्टी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं निरीक्षक अभिषेक सिरोही, जो थाना पट्टी में प्रभारी निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उनका स्थानांतरण थाना अंतू के प्रभारी निरीक्षक के रूप में किया गया है।पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस तबादले को प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज