आवारा पशुओं से किसान परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा निस्तारण
आवारा पशुओं से किसान परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा निस्तारण
पट्टी। विकासखंड क्षेत्र के बहुता गांव में आवारा पशुओं की समस्या से किसान बेहद परेशान हैं। किसानों की मानें तो कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। परिणामस्वरूप आवारा पशु खेतों में घुसकर किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।बहुता गांव निवासी महंत पांडेय, सुशील पांडे, महबूब आलम उर्फ मल्लू, मुकीम, गुलजार, गुड्डू और जमील सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान से लेकर उच्च अधिकारियों तक शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
किसानों का कहना है कि दिन-रात की मेहनत से तैयार की गई फसलें आवारा पशुओं का शिकार बन रही हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति पर गहरा असर पड़ रहा है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो किसानों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।
Comments
Post a Comment