मुंबई में ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का भव्य आयोजन, संजय मिश्रा को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान

मुंबई में ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट का भव्य आयोजन, संजय मिश्रा को मिला ब्राह्मण गौरव सम्मान
मुंबई। गुरुवार को मुंबई के मालाड (पश्चिम) स्थित अस्पी ऑडिटोरियम, नूतन स्कूल के बगल, मार्वे रोड (एस.वी. रोड सिग्नल के पास) में ब्राह्मण एकता मंच चैरिटी ट्रस्ट द्वारा ब्राह्मण भूषण सम्मान, ब्राह्मण गौरव सम्मान, उत्कृष्ट संस्थाओं का सम्मान, परिचर्चा एवं स्मारिका विमोचन का एक भव्य, गरिमामय एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा प्रसिद्ध समाजसेवी एवं 249 विधानसभा पट्टी क्षेत्र से जुड़े संजय मिश्रा को ब्राह्मण गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय शंभूनाथ मिश्रा जी के सुपुत्र युवा अध्यक्ष धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में तथा ट्रस्टी एवं अध्यक्ष श्री मिथिलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, सचिव रामललित मिश्र, महासचिव कमलेश तिवारी, कानूनी सलाहकार अधिवक्ता विनोद पाठक एवं अधिवक्ता विनोद दूबे के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ।
आयोजन में श्री गजानन कीर्तिकर (पूर्व सांसद, मुंबई), श्री कमला शंकर मिश्रा (पूर्व कस्टम आयुक्त, मुंबई), श्री राधेश्याम तिवारी (समाजसेवी एवं उद्योगपति), आचार्य पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट), श्री आनंद दूबे (प्रवक्ता, शिवसेना यूबीटी), श्री विजय प्रकाश शुक्ला (पूर्व अपर आयुक्त, जीएसटी), अरुण मिश्रा (चांदीपुर धाम), श्री विद्याधर मिश्रा, श्री प्रभाकर शुक्ला (अध्यक्ष, लोकाधिकार समिति), श्री संतोष तिवारी, श्री उमाकांत तिवारी, डॉ. अमर मिश्रा (समाजसेवक व उद्योगपति), अधिवक्ता विपिन दूबे (मुंबई हाईकोर्ट), श्री रामदेव पांडेय (मुन्ना जी), श्री संतोष पांडेय (अध्यक्ष, परमार्थ सेवा ट्रस्ट), श्री सुरेंद्र पांडेय (लल्लन) तथा डॉ. ओम प्रकाश दूबे (संस्थापक, आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज) की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशिष्ट ऊँचाई प्रदान की।
सम्मान प्राप्त करने पर संजय मिश्रा ने कहा कि प्रतिष्ठित मंच से मिला यह सम्मान उनके लिए केवल गौरव का विषय नहीं, बल्कि समाज सेवा के मार्ग पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा है।
कार्यक्रम का सफल संचालन हास्य कवि सुरेश मिश्रा एवं शिवपूजन पांडेय ने किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों, सहभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज