दुष्कर्म, पॉक्सो व आईटी एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव का है युवक
दुष्कर्म, पॉक्सो व आईटी एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार,
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महोखरी गांव का है युवक
प्रतापगढ़। दुष्कर्म, पॉक्सो व आईटी एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को थाना मान्धाता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी मान्धाता अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक सुधीर कुमार ने पुलिस टीम के साथ देखभाल क्षेत्र एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान यह सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने थाना मान्धाता में पंजीकृत मुकदमा अंतर्गत धारा 79, 352, 351(3), 64(1) बीएनएस, 5L/6 पॉक्सो एक्ट तथा 66E, 67 आईटी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त रोहित पाठक पुत्र श्याम शंकर पाठक, निवासी महोखरी, थाना पट्टी, जनपद प्रतापगढ़, उम्र लगभग 25 वर्ष, को एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया।
Comments
Post a Comment