लक्ष्मी फाउंडेशन ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र
लक्ष्मी फाउंडेशन ने बांटे जरूरतमंदों को कंबल और ऊनी वस्त्र
प्रतापगढ़।तुलसी जयंती के शुभ अवसर पर लक्ष्मी फाउंडेशन प्रतापगढ़ के द्वारा गरीब परिवार को स्वेटर, जैकेट एवं कंबल प्रदान किया गया जिससे इस कड़ाके की ठंड से परिवार के बच्चे बूढ़े बच सके,इस अवसर पर संस्था के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे जिनके द्वारा बच्चों को चॉकलेट एवं खाने पीने की सामग्री भी बांटा गया जिसको पाकर बच्चे खिलखिला उठे,संस्था की अध्यक्ष डॉ ज्योति श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह जरूरत मन्दों की सहायता करना पुण्य का कार्य है और इसे हर किसी को अपनी इच्छा शक्ति के अनुसार करना चाहिए,उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ऐसे गरीब बच्चों और परिवारों को संस्था गोद भी लेने का प्रयास करेगी जिससे उनके बचपन के हर उस अधिकार और इच्छा पूरी हो सके जो अन्य सामान्य बच्चे और परिवार पाते है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव,सदस्य धीरेन्द्र चड्ढा , श्वेता श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव, ईशान, राजेश वर्मा एवं श्रीमती रीता श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment