संसद में पारित हो अधिवक्ता सुरक्षा कानून, वरना होगा घेराव,पटटी में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन ,
संसद में पारित हो अधिवक्ता सुरक्षा कानून, वरना होगा घेराव,
पटटी में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक को लेकर वकीलों ने किया जोरदार प्रदर्शन ,
पट्टी। संसद के जरिए अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को पारित कराए जाने की गुहार को लेकर बुधवार को यहां पटटी तहसील मे अधिवक्ताओं की जबरदस्त लामबंदी दिखी। प्रदेशव्यापी अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा को लेकर वकीलों ने आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के बैनरतले तहसील गेट पर अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर घंटो नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में दोपहर पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा का बार एसोसिएसन के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह व महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह की अगुवाई में सैकड़ो अधिवक्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत हुआ दिखा। एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि भारत सरकार संसद के बजट सत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक लेकर नही आयी तो मजबूरन अधिवक्ताओं द्वारा संसद भवन का घेराव किया जाएगा। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों व कर्मचारियों तक को कैशलेस हेल्थ बीमा के दायरे में ले लिया है किन्तु वह अधिवक्ताओं के लिए इस योजना का अभी सिर्फ कैबिनेट में प्रस्ताव लाने का राग अलाप रही है। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि देश के कुछ राज्यों में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू कर दिया है लेकिन यूपी सरकार सभी सुझाव मिलने के बाद भी हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा के प्रदेश प्रभारी विकास मिश्र ने साथियों को प्रस्तावित विधेयक में सुरक्षा व सुविधाओं के एजेण्डे से अवगत कराया। इसके बाद अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा रानीगंज तहसील के लिए रवाना हुई दिखी। इस मौके पर राकेश तिवारी, अमरजीत शर्मा, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, बसन्तलाल, लोकेश सिंह, सूरज सिंह, देशराज तिवारी, दीपक तिवारी, राजकुमार वर्मा, चंदन सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment