अस्थगन आदेश की अवहेलना: मोलनापुर गांव में दबंगई के बल पर मकान निर्माण का आरोप
अस्थगन आदेश की अवहेलना: मोलनापुर गांव में दबंगई के बल पर मकान निर्माण का आरोप
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी मेहरुल निशा पत्नी नाबीर हुसैन ने मंगलवार को थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी भूमि पर पड़ोसी दबंगई के बल पर अवैध रूप से मकान का निर्माण कर रहे हैं।पीड़िता का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली थी, जहां से विपक्षियों के विरुद्ध अस्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) भी पारित किया गया है। इसके बावजूद विपक्षी न्यायालय के आदेश की खुलेआम अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य जारी रखे हुए हैं, जिससे उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है।पीड़िता ने पुलिस से न्यायालय के आदेश का पालन कराते हुए निर्माण कार्य रुकवाने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता का प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment