बीती रात चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने व नकदी चोरी,सुबह जानकारी होने पर परिजनों में मचा हड़कंप,
बीती रात चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, लाखों के गहने व नकदी चोरी,
सुबह जानकारी होने पर परिजनों में मचा हड़कंप,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के जालेपुर औराईन गांव में शनिवार व रविवार की बीती रात अज्ञात चोरों ने चार घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने व नगदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजन सोकर उठे तो चोरी की जानकारी हुई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़ितों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के अनुसार, जालेपुर औराईन गांव निवासी नंदलाल पांडे के घर से चोर मंगलसूत्र, चैन, झुमका तथा 30 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। वहीं मनीष मिश्रा के घर से झुमका, पायल, हार सहित 10 हजार रुपये नकद पर चोरों ने हाथ साफ किया।तीसरी चोरी की घटना हौसलीला प्रसाद मिश्रा के घर में हुई, जहां परिवार बाहर रहता है और घर में ताला बंद था। इसके अलावा राहुल मिश्रा के घर से सोने की अंगूठी, झुमका, पायल, कमर करधन सहित अन्य कीमती गहने चोरी होने की बात सामने आई है।बताया जा रहा है कि चोर घर के पीछे रस्सी के सहारे छत पर चढ़े और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ितों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Comments
Post a Comment