भानेपुर गांव में घर के कुकर में घुसा सांप, रेस्क्यू के बाद परिवार ने ली राहत की सांस
भानेपुर गांव में घर के कुकर में घुसा सांप, रेस्क्यू के बाद परिवार ने ली राहत की सांस
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के भानेपुर गांव निवासी उदय तिवारी के घर में बीते कई दिनों से एक सांप दिखाई दे रहा था, जिससे परिवार के सदस्य दहशत में थे। सांप के भय के कारण परिजन रातभर जागकर समय गुजारने को मजबूर थे और किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी।
स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब सांप घर में रखे एक कुकर के अंदर जाकर बैठ गया। उदय तिवारी की पत्नी ने जब कुकर उठाया तो अंदर सांप को देख उनके होश उड़ गए। घटना के बाद पूरे परिवार ने रात जागकर बिताई।
शनिवार की सुबह परिवार ने पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बंधवा निवासी एक सर्प पकड़ने वाले को सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे मौके पर पहुंचकर सर्प मित्र ने सुरक्षित तरीके से सांप का रेस्क्यू किया। सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया, जिसके बाद परिवार ने राहत की सांस ली।
Comments
Post a Comment