बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी व कब्जा करने का आरोप
बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी व कब्जा करने का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के कुम्हिया वार्ड नंबर दस निवासी सचिन धुरिया ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि वह अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहता है। इस दौरान पड़ोसियों ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के गहने व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया, तथा मकान पर कब्जा कर लिया।पीड़ित का आरोप है कि जब वह मामले की जानकारी लेने पहुंचा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Comments
Post a Comment