पट्टी कार्यालय में जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ का विस्तार, नगर पंचायत कार्यकारिणी का गठित
पट्टी कार्यालय में जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ का विस्तार, नगर पंचायत कार्यकारिणी का गठित
पट्टी। क्षेत्र के उड़ैयाडीह रोड स्थित जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी कार्यालय पर गुरुवार को जनसत्ता दल युवा प्रकोष्ठ की नगर पंचायत पट्टी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। यह विस्तार युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी द्वारा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज एवं युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बलबीर सिंह ‘शिवाजी’ की संस्तुति पर किया गया कार्यकारिणी विस्तार के तहत कई युवाओं को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसमें संदीप गुप्ता को उपाध्यक्ष, मोनू प्रजापति को महासचिव, राजकुमार गुप्ता को सचिव तथा अभिषेक गुप्ता को उपसचिव के पद पर मनोनीत किया गया। सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर जिला महासचिव अभय पटेल, ब्लॉक पट्टी उपाध्यक्ष प्रदीप पटेल, प्रिंस सिंह ‘माइकल’, राजबहादुर पाल, महासचिव कैलाश पटेल तथा मंगल सिंह सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के विस्तार से युवाओं को नई दिशा मिलेगी और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में मजबूती आएगी।
Comments
Post a Comment