महिला को पीटा, मामला पट्टी कोतवाली के महोखरी गांव का

महिला को पीटा, मामला पट्टी कोतवाली के महोखरी गांव का 
पट्टी।विधवा महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर पट्टी कोतवाली में दी है। 
महोखरी गांव निवासी पराना देवी पत्नी स्व० जमुना प्रसाद ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित किया है कि शनिवार की सुबह व घर पर कुछ काम कर रही थी। तभी लगभग दस बजे पडोस के लोग लाठी डंडे लेकर उसके घर पर आ धमके और गाली गलौज करते हुए मारने की धमकी देने लगे। महिला ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हल्ला गुहार पर जब आसपास के लोग पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग निकले। महिला ने पट्टी कोतवाली में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज