गाय चराने को लेकर दो पक्षों में मार-पीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गाय चराने को लेकर दो पक्षों में मार-पीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के मंदाह गांव में गाय चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मंदाह गांव निवासी सोफिया बानो पत्नी इकलाख ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी गाय चरते हुए विपक्षियों के घर के पास चली गई थी। गाय को वापस लाने के लिए जब वह वहां पहुंचीं तो विपक्षियों ने एक राय होकर गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथापाई होने लगी। इसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने मारपीट का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है।
पीड़िता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Comments
Post a Comment