शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पट्टी में निकलेगी “अन्याय प्रतिकार यात्रा”31 जनवरी को श्री शंकराचार्य चौक से होगा ऐतिहासिक आयोजन

शंकराचार्य जी की जन्मभूमि पट्टी में निकलेगी “अन्याय प्रतिकार यात्रा”

31 जनवरी को श्री शंकराचार्य चौक से होगा ऐतिहासिक आयोजन
पट्टी। सनातन धर्म के सर्वोच्च पीठ पर आसीन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी तथा उनके शिष्यों और अनुयायियों के साथ हुए कथित अन्याय के विरोध में उनकी जन्मभूमि पट्टी में शनिवार, 31 जनवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से “अन्याय प्रतिकार यात्रा” का आयोजन किया जाएगा।इस विशाल एवं ऐतिहासिक यात्रा में सैकड़ों की संख्या में सनातन धर्मावलंबी, संत-समर्थक, धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ अन्याय से क्षुब्ध विभिन्न संप्रदायों के लोग भी सम्मिलित होंगे। यात्रा शंकराचार्य जी के सम्मान, न्याय और सनातन स्वाभिमान की सामूहिक आवाज़ बनेगी।यात्रा का शुभारंभ श्री शंकराचार्य चौक (पूर्व में चमन चौक) से होगा, जो चौक बाजार, सिविल लाइंस, राजपूत चौराहा, बाईपास, उड़ैयाडीह मोड़ होते हुए मुख्य मार्ग से तहसील पट्टी पहुंचकर संपन्न होगी।यात्रा के संयोजक एवं भारतीय युवा विद्यार्थी संगठन (BYVS) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा सक्षम सिंह योगी ने कहा कि “शंकराचार्य जी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सनातन परंपरा के सर्वोच्च प्रतीक हैं। उनके सम्मान से जुड़ा यह विषय सम्पूर्ण सनातन समाज के स्वाभिमान और अस्मिता का प्रश्न है। इस यात्रा के माध्यम से शांतिपूर्ण और मर्यादित तरीके से अन्याय के विरुद्ध विरोध दर्ज कराया जाएगा।”आयोजकों की ओर से सभी सनातनी, धर्मप्रेमी एवं न्यायप्रिय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सनातन धर्म के शिखर पुरुष शंकराचार्य जी के साथ हुए अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करें।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज