अवैध कटान पर पुलिस विभाग की सख्ती, सागवान–शीशम की कटाई में दो नामजदपेड़ मालिक व ठेकेदार पर मुकदमा, आठ कीमती बोटे जब्त

अवैध कटान पर पुलिस विभाग की सख्ती, सागवान–शीशम की कटाई में दो नामजद

पेड़ मालिक व ठेकेदार पर मुकदमा, आठ कीमती बोटे जब्त
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के पूरेधना गांव में अवैध रूप से सागवान व शीशम के पेड़ों की कटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए पेड़ मालिक बड़कऊ यादव तथा ठेकेदार नितिन तिवारी के विरुद्ध वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए उप निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि मौके से शीशम की चार तथा सागवान की चार कीमती बोटें बरामद कर जब्त की गई हैं। बिना अनुमति किए जा रहे इस अवैध कटान को वन संपदा को गंभीर क्षति पहुंचाने वाला कृत्य मानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार के मामलों में किसी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज