टिकट काउंटर न होने से यात्रियों को भारी परेशानी,नीम गोपालपुर हॉल्ट पर टिकट सुविधा की मांग तेज

टिकट काउंटर न होने से यात्रियों को भारी परेशानी,

नीम गोपालपुर हॉल्ट पर टिकट सुविधा की मांग तेज
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र के ढकवा बाजार के समीप स्थित नीमा गोपालपुर हॉल्ट पर टिकट काउंटर न होने के कारण यात्रियों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां से बनारस–सुल्तानपुर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता है, जिससे प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं।टिकट काउंटर न होने के चलते कई यात्री बिना टिकट यात्रा करने को मजबूर हो जाते हैं। परिणामस्वरूप ट्रेन में चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ा जाता है और भारी जुर्माना भी भरना पड़ता है। इससे खासकर ग्रामीण, मजदूर और छात्र वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है।इस समस्या को लेकर क्षेत्रीयई नागरिकों में नाराजगी है। संजय कुमार यादव, राज बहादुर यादव, विजय यादव, राम सिंह पटेल, अमित यादव, अखिलेश कुमार, रमेश यादव, अनिल यादव, संतोष यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से नीम गोपालपुर हॉल्ट पर स्थायी टिकट काउंटर खोलने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र टिकट सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज