बदलते मौसम का लोगों पर हो रहा बुरा असर,सर्दी-खांसी, बुखार से लेकर वायरल बीमारी तक बढ़े मरीज
बदलते मौसम का लोगों पर हो रहा बुरा असर,
सर्दी-खांसी, बुखार से लेकर वायरल बीमारी तक बढ़े मरीज
पट्टी।आसपुर देवसरा विकासखंड क्षेत्र में मौसम में हो रहे लगातार बदलाव का सीधा असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। ठंड-गर्मी के उतार-चढ़ाव के कारण सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल फीवर, पेट से जुड़ी समस्याओं और एलर्जी के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। इसका असर स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ नजर आ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ओपीडी की संख्या 700 के पास पहुंच गई, जिससे मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।सीएचसी में उमड़ी मरीजों की भीड़, चिकित्सक ने दी बचाव की अहम सलाह सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही बीमारी को बढ़ा सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि मौसम के अनुसार कपड़े पहनें, ठंडे-गरम से तुरंत परहेज करें, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें और उबला या शुद्ध पानी ही पिएं। साथ ही बाहर के तले-भुने और खुले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। डॉक्टर राकेश कुमार ने कहा कि बुखार या लगातार खांसी की स्थिति में स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सकीय परामर्श जरूर लें।
Comments
Post a Comment