बदलापुर सिरगांव में तीन दिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन
बदलापुर सिरगांव में तीन दिवसीय सत्संग का भव्य आयोजन
बदलापुर (सिरगांव): बदलापुर के सिरगांव क्षेत्र में 23 जनवरी
से 26 जनवरी तक श्रीराम धर्म संस्कृति सेवा संस्था द्वारा तीन दिवसीय भव्य सत्संग एवं कथा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक आयोजन में प्रसिद्ध कथा वाचक प्रमोद जी महाराज ने अपने ओजस्वी प्रवचनों से श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों से श्रद्धालु उपस्थित रहे और कथा का लाभ लिया। कार्यक्रम में नगर की प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें नगराध्यक्ष रुचिता घोरपड़े एवं बाला राउत प्रमुख रूप से शामिल रहे।
आयोजन को सफल बनाने में आयोजक विजय पांडेय, पंकज शुक्ल एवं शीतलप्रसाद तिवारी का विशेष योगदान रहा। आयोजकों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गई थीं। सत्संग के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक वातावरण और अधिक सशक्त हुआ।
Comments
Post a Comment