सोनपुरा के पास खलासी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत,पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
सोनपुरा के पास खलासी को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत,
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
पट्टी।आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव के पास शनिवार रात सड़क हादसे में ट्रक खलासी की मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक के पास काम कर रहे खलासी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जनपद निवासी जसवीर सिंह अपनी ट्रक लेकर सोनपुरा गांव पहुंचा था। उसने सड़क किनारे ट्रक खड़ी कर दी और चाय पीने चला गया। उसका सगा भाई दलवीर सिंह ट्रक पर खलासी के रूप में कार्य करता था और वह ट्रक के पहिए में फंसी गिट्टी निकाल रहा था। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने दलवीर सिंह को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दलवीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेज दिया।
मृतक के भाई जसवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने रविवार शाम बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Comments
Post a Comment