बेलसंडी गेट के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान मौत शव भेजा गया पोस्टमार्टम को
बेलसंडी गेट के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की प्रतापगढ़ में इलाज के दौरान मौत शव भेजा गया पोस्टमार्टम को
सोमवार सुबह करीब 9:20 बजे पट्टी–उड़ैयाडीह मार्ग पर बेलसंडी गेट के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और साइकिल की आमने-सामने टक्कर में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे में नन्हें लाल विश्वकर्मा (62 वर्ष) पुत्र चिल्लुर विश्वकर्मा, निवासी पुरे बोधराम, गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाली कार सोनावा, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर की बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बुजुर्ग को सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिर और पैर में गंभीर चोट को देखते हुए हालत नाजुक बताई और उन्हें जिला अस्पताल प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। प्रेजेंट घायल बुजुर्ग को प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान दोपहर करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय थाने के दरोगा सचिन यादव मौके पर पहुंचे शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोपहर करीब 2:30 बजे मोर्चरी हाउस प्रतापगढ़ भेज दिया गया है।
Comments
Post a Comment