पट्टी में मुख्य चौक व आसपास अतिक्रमण पर सख्त पुलिस कार्रवाई, दोबारा कब्जे पर होगी कड़ी कार्यवाही

पट्टी में मुख्य चौक व आसपास अतिक्रमण पर सख्त पुलिस कार्रवाई, 

दोबारा कब्जे पर होगी कड़ी कार्यवाही
पट्टी। मुख्य चौक, कोतवाली क्षेत्र, सिविल लाइन सहित कस्बे के विभिन्न स्थानों पर सड़कों की पटरियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर लगाए गए ठेले, ढाबे एवं अन्य अस्थायी निर्माण हटवाए गए, जिससे आम नागरिकों को आवागमन में राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू हो सके।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर की गई। मौके पर उपनिरीक्षक श्री प्रकाश राय, हेड कांस्टेबल मुकेश त्रिपाठी, सतीश पाल तथा पीआरडी जवान अमित कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण के कारण पैदल यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं मुख्य मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी।अभियान के दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने पुलिस की सख्ती देखते हुए स्वयं ही अपने ठेले व सामान हटा लिए। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध कब्जों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने आमजन से कानून का पालन करने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी ने सार्वजनिक संपत्ति, फुटपाथ या सड़क की पटरी पर दोबारा अतिक्रमण किया तो उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण हटने से सड़कें खुलेंगी, यातायात व्यवस्था सुधरेगी और आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज