बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम व सीओ चेक की गई सीसीटीवी कैमरा

बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एसडीम व सीओ 

चेक की गई सीसीटीवी कैमरा
पट्टी। इलाके में चल रही हाई स्कूल इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर प्रशासनिक अधिकारी भी केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। प्रथम पाली में हाई स्कूल गणित एवं द्वितीय पाली में इंटर फिजिक्स की परीक्षा होने के कारण एसडीएम पूर्णेन्द्र मिश्रा एवं सीओ मनोज रघुवंशी तहसील के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों द्वारा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी फुटेज का भी निरीक्षण किया। इस बाबत एसडीएम पूर्णेन्द्रु मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। किसी केंद्र पर उन्हें गड़बड़ी अथवा अन्य किसी तरह की दिक्कत नजर नहीं आई। बोर्ड परीक्षा के दौरान केंद्र पर हुई व्यवस्था से स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी संतुष्ट नजर आए। वीणा पाणि इंटर कॉलेज मुजाही केंद्र की सीसीटीवी अधिकारियों द्वारा देखी गई।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज