ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने व मजदूर को धमकाने का आरोप

ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने व मजदूर को धमकाने का आरोप
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ठनेपुर गोपापुर निवासी अर्जुन बनवासी उर्फ पप्पू ने स्थानीय पुलिस से शिकायत करते हुए ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूरी न देने, मारपीट करने तथा परिवार को धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।पीड़ित मजदूर के अनुसार वह पिछले करीब पांच माह से पूरेबोधराम (मैनहा) स्थित एक ईंट भट्ठे पर कार्य कर रहा था। आरोप है कि भट्ठा मालिक द्वारा उसे केवल खाने-खर्च (खोराकी) के नाम पर 1500 रुपये प्रति सप्ताह दिए जाते थे, जबकि उसकी कुल मजदूरी लगभग 5000 रुपये प्रति सप्ताह बनती थी। पीड़ित का कहना है कि इस प्रकार उसकी लगभग 45 हजार रुपये की मजदूरी बकाया है।मजदूर का आरोप है कि जब उसने अपनी बकाया मजदूरी की मांग की, तो भट्ठा मालिक और अन्य लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज की तथा मारपीट कर भट्ठे से भगा दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि 23 फरवरी 2026 को जब वह अपने घर पहुंचा, तो भट्ठा मालिक ने वहां भी पहुंचकर उसे धमकाया और कथित रूप से 10 हजार रुपये की मांग की। साथ ही परिवार को भी परेशान करने की धमकी दी गई।पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत पुलिस से कर न्याय दिलाने तथा बकाया मजदूरी दिलाने की गुहार लगाई है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज