युवक पर दुष्कर्म का आरोप शादी का दबाव बनाने पर युवक ने शांदी से किया इंकार पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत
युवक पर दुष्कर्म का आरोप
शादी का दबाव बनाने पर युवक ने शांदी से किया इंकार
पीड़िता ने की पुलिस से शिकायत
पट्टी। कोतवाली के एक गांव निवासी युवती ने गांव के ही एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर देर शाम तक पंचायत होती रही।गांव निवासी युवती का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने पहले तो उसे अपनी बातों में फंसाया। फिर शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शरीरिक संबंध बनाये। उस समय वह नाबालिग थी। जब वह गर्भवती हो गई तो आरोप है कि उसका गर्भपात भी कराया गया। घटना की जानकारी युवती ने युवक के माता-पिता को दी तो उन्होंने आश्वासन दिया। जब उसने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक के माता-पिता ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में देर शाम तक पंचायत चलती रही। चर्चा यह भी रही कि युवक का युवती से विवाह करा दिया गया। उसके बाद भी दोनों पक्ष कोतवाली के सामने ही डटे रहे।
Comments
Post a Comment