पट्टी-चांदा मार्ग पर गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल
पट्टी-चांदा मार्ग पर गड्ढे में गिरकर दो बाइक सवार घायल
पट्टी। पट्टी-चांदा मार्ग पर नारंगपुर बाजार के समीप सड़क पर बने बड़े गड्ढे में बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर गांव निवासी 30 वर्षीय शरद सिंह अपने रिश्तेदार अश्वनी सिंह (निवासी प्रतापगढ़) के साथ सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे मुख्यालय की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे चांदा-पट्टी मार्ग पर नारंगपुर बाजार के पास पहुंचे, सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और दोनों गिर पड़े।हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. अखिलेश कुमार जायसवाल ने बताया कि दोनों घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है और उनका इलाज जारी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त मार्ग पर लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क मरम्मत की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Comments
Post a Comment