स्थगन आदेश के बावजूद मकान निर्माण का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने की लगाई गुहार
स्थगन आदेश के बावजूद मकान निर्माण का आरोप, पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने की लगाई गुहार
पट्टी। तहसील क्षेत्र के देईडीधौरहरा गांव निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा ने आरोप लगाया है कि उनकी धरी (विवादित) जमीन पर पड़ोसी जबरन कब्जा कर मकान निर्माण करा रहे हैं, जबकि मामले में न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश (स्टे ऑर्डर) जारी किया जा चुका है।पीड़ित के अनुसार न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद निर्माण कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। संतोष कुमार का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य नहीं रोका गया तो न्यायालय के आदेश की अवहेलना होगी और उन्हें भारी क्षति उठानी पड़ेगी।वहीं इस मामले में उप निरीक्षक अनीश यादव से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि उन्हें शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची थी और फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन न्यायालय के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए आगे क्या कदम उठाता है।
Comments
Post a Comment