जमीन विवाद में पड़ोसियों का हमला, ननद-भाभी घायलकार्रवाई न होने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार

जमीन विवाद में पड़ोसियों का हमला, ननद-भाभी घायल
कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से लगाई गुहार
पट्टी। कंधई थाना क्षेत्र के कापा गांव में जमीन विवाद को लेकर पड़ोसियों द्वारा महिला और उसकी ननद की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, कापा गांव निवासी सुशीला देवी पत्नी अरविंद का पड़ोसियों से जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। आरोप है कि बीते 21 तारीख को दोपहर करीब 1:30 बजे जब सुशीला देवी अपने घर के सामने नल के पास लगे पौधों को पड़ोसियों द्वारा उखाड़े जाने का विरोध करने पहुंची, तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया और जमकर मारपीट की।
शोर-शराबा सुनकर उसकी ननद मनीषा बीच-बचाव के लिए पहुंची, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से पीटकर घायल कर दिया। दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने स्थानीय थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सोमवार दोपहर करीब 1 बजे उसने क्षेत्राधिकारी पट्टी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी मनोज सिंह रघुवंशी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज