पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा

पुरानी रंजिश में युवक की पिटाई, बहन बचाने आई तो उसे भी पीटा
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के विकासखंड आसपुर देवसरा के रमईपुर नेवादा  व पूरे खिरोधर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने एक युवक की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी बहन को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।जानकारी के अनुसार गांव निवासी सुधीर को मंगलवार देर शाम करीब 5 बजे पड़ोसियों ने पुरानी रंजिश के चलते घेर लिया और लाठी-डंडों से मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर उसकी बहन सुलेखा मौके पर पहुंची और भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी पीट दिया। मारपीट के दौरान उसके कान का झुमका टूट गया और वह लहूलुहान हो गई।घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज विजय कुमार ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज