जमीन विवाद में देवर ने भाभी को पीटा, हालत गंभीर
जमीन विवाद में देवर ने भाभी को पीटा, हालत गंभीर
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के ठनेपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर देवर द्वारा भाभी की पिटाई का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे विवादित जमीन पर छप्पर रखा जा रहा था, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विरोध करने पर देवर ने भाभी को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल महिला मनीषा देवी को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
इस मामले में उपनिरीक्षक अनीश कुमार ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिले प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की
Comments
Post a Comment