आर्म्स एक्ट व मारपीट मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तारदिलीपपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश

आर्म्स एक्ट व मारपीट मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

दिलीपपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर पकड़ा, न्यायालय में किया पेश
पट्टी। थाना दिलीपपुर पुलिस ने आर्म्स एक्ट व मारपीट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सोमवार को उ0नि0 अनुपम पटेल मय हमराह कांस्टेबल आशीष कुमार, सुनील कुमार व लक्ष्मण सिंह के साथ थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को उनके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में रामपियारे पुत्र रामनिहोर निवासी ग्राम याहियापुर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ तथा अमर सिंह उर्फ भुन्नी पुत्र बृजलाल सिंह निवासी ग्राम चौपई थाना कंधई (वर्तमान पता थाना दिलीपपुर) शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी आर्म्स एक्ट एवं मारपीट के मामले में वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद सोमवार को करीब 2 बजे दोनों को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज