एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार

एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी गिरफ्तार
पट्टी। थाना कंधई पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।सोमवार को उ0नि0 रज्जन राव मय हमराह मुख्य आरक्षी ऋषिकेश तिवारी के साथ थाना क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी संदीप वर्मा पुत्र कन्हैया लाल, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी ग्राम ताला थाना कंधई जनपद प्रतापगढ़ बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य मामलों में वांछित चल रहा था।गिरफ्तारी के बाद सोमवार को लगभग 2 बजे आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज