ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पत्नी की की तहरीर पर चालक पर एफआईआर कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानू पुर गांव का मामला

ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, पत्नी की की तहरीर पर चालक पर एफआईआर 

कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानू पुर गांव का मामला
 
पट्टी।गुरुवार की शाम 7 बजे साइकिल से घर लौट रहे भट्ठे पर मिट्टी लेकर जा रहें ट्रैक्टर चालक ने साइकिल सवार को रौंदते हुए भाग निकला आसपास के लोग के पहुंचे थे की तब तक मौत हो चुकी थी। कंधई थाना क्षेत्र के सिकरी कानू पुर गांव निवासी नीशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पति संतोष कुमार गुरुवार को सिकरी कानू पुर बाजार घरेलू सामान खरीदने के लिए गए थे, वापस लौटते समय बाजार के समीप बरहा गांव स्थित तालाब के पास ईंट भट्ठे पर मिट्टी की ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर चालक ने पति की साइकिल में टक्कर मारकर ट्रैक्टर लेकर भाग निकला मौके पर ही संतोष की मौत हो गई, जानकारी मिलते ही परिवार मे कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी मंगरौरा भूपेश सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक की पत्नी नीशा देवी की तहरीर पर पुलिस ने सिकरी कानू पुर गांव निवासी ट्रैक्टर चालक अजय सरोज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज