मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए युवक पर हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए युवक पर हमला, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
पट्टी।दिलीपपुर थाना क्षेत्र व नगर कोतवाली क्षेत्र की सीमा पर रविवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दवा लेने गए एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। पूरी घटना पास लगे दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।दिलीप पुर थाना क्षेत्र के खमपुर गांव निवासी अरमान खान ने कोतवाली नगर पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह रविवार दोपहर करीब 2:30 महुली नहर के पास स्थित मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घेर लिया,पीड़ित का आरोप है कि पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान अरमान को हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके साथ मौजूद मकबूल के गले में भी गंभीर चोट लग गई। आरोप है कि मारपीट के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
घटना के समय मेडिकल स्टोर के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, हालांकि हमलावरों का डर से कोई खुलकर विरोध नहीं कर सका।
बताया जा रहा है कि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।पीड़ित ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों से शिकायत करते आरोप लगाया कि
इलाज के बाद नगर कोतवाली पुलिस कार्यवाही करने में हीलाहवाली कर रही है।
Comments
Post a Comment