बजबजाती नालियों से उठ रही है दुर्गंध ,सूचना के बावजूद सफाई कर्मी ने नहीं की सफाई

बजबजाती नालियों से उठ रही है दुर्गंध ,

सूचना के बावजूद सफाई कर्मी ने नहीं की सफाई 
पट्टी।सड़क के किनारे बाजार में बिना पत्थर के नालियों के बजबजाने से दुर्गंध उठ रही है ,जिससे आसपास के लोगों का जीना हराम हो गया है । नालियों की सफाई के लिये सफाई कर्मी को स्थानीय लोगों ने सूचना दी किंतु उसने सफाई न कर इस अनदेखी कर दिया ।बेलखरनाथ धाम के रखहा बाजार में स्थित मस्जिद के बगल सड़क के उत्तरी ओर पत्थर से ना ढकने के कारण कुछ स्थानों पर खुली हुई है जो कि आसपास के लोगों द्वारा कूड़ा फेंकने से दुर्गंध ही नहीं उठ रही है बल्कि मच्छरों का डेरा भी जम गया है । नालियों की सफाई के लिए स्थानीय लोगों ने सफाई कर्मी को सूचना दी, किन्तु उसने सफाई न कर इसे अनसुना कर दिया । नालियों से उठ रही दुर्गंध के कारण मच्छरों का डेरा जम गया है तथा वह नालियों के अलावा आसपास के लोगों का भी जीना हराम कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि यदि नालियों की सफाई नहीं की गई तो आने वाली गर्मी में बीमारियों से इनकार नहीं किया जा सकता ।
एडीओ पंचायत आनंद मोहन ने बताया कि जल्द ही नालियों की सफाई करा कर लोगों को मच्छरों से निजात दिलाई जायेगी ।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज