धरौली नहर पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक नहर में जा घुसी
धरौली नहर पुल पर बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक नहर में जा घुसी
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धरौली गांव में गुरुवार शाम करीब 6 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दाउदपुर की ओर से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक रजबहा नहर पुल से नीचे नहर में जा घुसी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में थी और पुल पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा। पुल पर दोनों तरफ सुरक्षा डिवाइडर न होने के कारण ट्रक सीधे नहर में उतर गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई।ग्रामीणों का कहना है कि धरौली रजबहा नहर पुल पर सुरक्षा व्यवस्था न होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पुल पर डिवाइडर या रेलिंग नहीं लगाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर तत्काल सुरक्षा इंतजाम कराने की मांग की है।
Comments
Post a Comment