दो बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
दो बेटियों संग महिला को घर से निकाला, पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के लखीपुर कप्सा गांव में विवाहिता ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी दो बेटियों के साथ घर से निकाल दिए जाने की शिकायत पुलिस से की है।लखीपुर कप्सा गांव निवासी अंजू देवी पत्नी सहदेव ने शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे पट्टी कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि वर्ष 2007 में उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति उसे प्रताड़ित करने लगा। समय बीतने के साथ विवाद बढ़ता गया।पीड़िता ने बताया कि उसकी दो पुत्रियां आभा सरोज (18) और विभाह सरोज हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह पति ने दोनों बेटियों समेत उसके साथ मारपीट की और घर से भगा दिया। घटना के बाद डरी-सहमी महिला बेटियों को लेकर कोतवाली पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।महिला का आरोप है कि लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, लेकिन परिवार बचाने की खातिर वह चुप रही। अब घर से निकाले जाने के बाद उसके सामने बेटियों के पालन-पोषण और रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।इस संबंध में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Comments
Post a Comment