दयालगंज के समीप कुत्ते से टकराकर मां बेटे घायल

दयालगंज के समीप कुत्ते से टकराकर मां बेटे घायल 
पट्टी। बेटे के साथ मायके जा रही महिला की बाइक कुत्ते से टकरा गई जिससे मां बेटे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बहुता गांव निवासी मझिला देवी पत्नी अमरनाथ अपने बेटे शिवम भारती के साथ गुरुवार की शाम करीब 4, 30 बजे बाइक से आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के तेलियानी गांव जा रही थी। इस दौरान जब वह दयालगंज बाजार के पास पहुंची थी कि अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। जिससे टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई ।जिससे मां बेटे घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज