जनगणना के दौरान विवाद, चाचा ने भतीजे व उसकी पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज
जनगणना के दौरान विवाद, चाचा ने भतीजे व उसकी पत्नी को पीटा, मुकदमा दर्ज
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में जनगणना के दौरान मामूली कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि चाचा ने अपने ही भतीजे और उसकी पत्नी को पीटकर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बैजलपुर गांव निवासी विकास हरिजन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 25 मई को दिन में करीब 11 बजे उसके घर जनगणना करने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। वह उन्हें परिवार से जुड़ी जानकारी दे रहा था। इसी दौरान उसका चाचा सुभाष हरिजन वहां पहुंच गया और जानकारी गलत देने का आरोप लगाने लगा।पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर सुभाष हरिजन ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया।
घटना के बाद पीड़ित ने नामजद तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को करीब 11:30 बजे आरोपी सुभाष हरिजन के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment