नचरौला गांव में रिश्तेदारी आए युवक की बाइक चोरी पुलिस से की गई शिकायत
नचरौला गांव में रिश्तेदारी आए युवक की बाइक चोरी पुलिस से की गई शिकायत
पट्टी। रिश्तेदारी से बारात गए गया युवक वापस लौट कर आया तो उसकी बाइक चोरी हो चुकी थी। पीड़ित ने थाने पर शिकायत की है।
जौनपुर जनपद के बदलापुर थाना अंतर्गत सरनपुर गांव निवासी शिवकुमार गौतम अपने मौसा श्री राम गौतम के घर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के नचरौला गांव से जा रही बारात में शामिल होने आया था। मौसा श्री राम के दरवाजे पर बाइक खड़ी कर वह बारात में शामिल होने बारात के साथ चला गया। वापस लौटकर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। पहले तो इस बात का इंतजार किया जाता रहा की कोई भूल बस बाइक लेकर चला गया होगा पर जब सोमवार की दोपहर बाद तक कोई बाइक वापस लेकर नहीं लौटा तो पीड़ित ने शाम करीब 4:30 बजे थाने पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध बाइक चुरा ले जाने का आरोप लगाते हुए प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
Comments
Post a Comment