तेरहमील के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर
तेरहमील के पास आमने-सामने बाइक भिड़ंत, युवक की हालत गंभीर
पट्टी।तेरहमील के पास बुधवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार आमापुर गांव निवासी रविंद्र कुमार बाइक से प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह पट्टी-प्रतापगढ़ रोड पर तेरहमील के समीप पहुंचा, सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ रेफर कर दिया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे उसे जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Comments
Post a Comment