लाखों की लागत का हेल्थ एटीएम बना शोपीस, वर्षों से बंद

लाखों की लागत का हेल्थ एटीएम बना शोपीस, वर्षों से बंद
पट्टी। कस्बे में स्थित सेठ पन्नालाल संयुक्त चिकित्सालय परिसर में स्थापित हेल्थ एटीएम वर्षों से खराब पड़ा हुआ है, जिससे आम लोगों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लाखों रुपये की लागत से लगाए गए इस हेल्थ एटीएम के बंद रहने से लोगों में नाराजगी है।स्थानीय नागरिक सुरेंद्र पांडेय, चंदन सिंह, मोनू सिंह, बबलू राम और सुमेर सहित अन्य लोगों ने बताया कि हेल्थ एटीएम लगने के बाद से ही अधिकांश समय बंद पड़ा है। उनका कहना है कि मरीजों को त्वरित स्वास्थ्य जांच की सुविधा देने के लिए लगाया गया यह उपकरण अब केवल शोपीस बनकर रह गया है।लोगों ने मांग की है कि हेल्थ एटीएम को जल्द से जल्द चालू कराया जाए ताकि मरीजों और आम नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।
इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक रामप्रताप भारती ने बताया कि हेल्थ एटीएम की खराबी और संचालन संबंधी समस्या के बारे में संबंधित अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों के स्तर से कार्रवाई होने के बाद इसे पुनः संचालित कराया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज