जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, पट्टी में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत तीन घायल,घायल हालत में कोतवाली पहुंचे पीड़ित, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा सीएचसी,

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, पट्टी में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत तीन घायल,

घायल हालत में कोतवाली पहुंचे पीड़ित, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा सीएचसी,
पट्टी।कोतवाली क्षेत्र के रायपुर बनपुरवा गांव में जमीन विवाद ने सोमवार को हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट की घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
घटना में धीरेंद्र प्रताप यादव 60, नवीन यादव 25, तथा शारदा देवी 55 पत्नी महेंद्र घायल हो गईं। बताया जाता है कि जमीन को लेकर दोनों पक्षों में काफी समय से विवाद चल रहा था, जो सोमवार को अचानक उग्र हो गया। देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे।घायल किसी तरह जान बचाकर पट्टी कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया। इस संबंध में आनंदपाल सिंह ने बताया कि घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज