मौसम में बदलाव से बढ़ी सांस संबंधी समस्याएं, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती

मौसम में बदलाव से बढ़ी सांस संबंधी समस्याएं, दो युवतियां अस्पताल में भर्ती
पट्टी। तहसील क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव के चलते लोगों में सांस संबंधी बीमारियों की शिकायत बढ़ने लगी है। रविवार को सांस लेने में दिक्कत होने पर दो युवतियों को परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।दशरथपुर गांव निवासी ओमप्रकाश की 21 वर्षीय पुत्री नेहा को दोपहर में अचानक सांस लेने में परेशानी होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।इसी प्रकार सरसतपुर रामनगर निवासी संजय की पुत्री सुहानी को भी सांस लेने में दिक्कत होने लगी। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि इन दिनों मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है, जिसके कारण लोग सांस और एलर्जी संबंधी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। दोनों मरीजों का सीएचसी में उपचार किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज