पट्टी कस्बे में स्टेट बैंक के सामने दो बाइक आमने सामने टकराई दोनों चालक घायल

पट्टी कस्बे में स्टेट बैंक के सामने दो बाइक आमने सामने टकराई दोनों चालक घायल 
पट्टी कस्बे में स्टेट बैंक के सामने सोमवार के दोपहर करीब 12 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में दोनों बाइक चालक को चोट आई है। जानकारी के अनुसार डाही गांव निवासी शिवम यादव किसी काम से पट्टी बाजार आया था। जहां उसकी गाड़ी की हवा निकल रही थी। इस दौरान वह अपनी गाड़ी का पंचर बनवाने मैकेनिक के पास जा रहा था। सामने से आ रहे चाट व्यवसाई संजय की बाइक शिवम यादव की बाइक से टकरा गई। इस घटना में दोनों को चोटे आई हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज