केला लादकर शाहगंज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलटा, चालक घायल

केला लादकर शाहगंज जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलटा, चालक घायल
पट्टी।आसपुर देवसरा क्षेत्र में शनिवार भोर में केला लादकर शाहगंज जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दयालगंज बाजार में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, महुली मंडी से केला लादकर चालक आशीष यादव निवासी औराई (आसपुर देवसरा) दाउदपुर संपर्क मार्ग से शाहगंज जा रहे थे। जैसे ही उनका ट्रक दयालगंज (आमापुर) बाजार में आशीष अग्रहरी की दुकान के सामने पहुंचा, सड़क पर बने गड्ढे के कारण चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया।
अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित बिजली के पोल को तोड़ते हुए दुकान के सामने खड़ी एक पिकअप वाहन से टकरा गया और आगे जाकर चिलबिल के पेड़ से भिड़ने के बाद पलट गया। दुर्घटना में चालक आशीष यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने घायल चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पट्टी भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है।थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल चालक का उपचार कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज