पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, गांव में घंटों चला हंगामा,घर के भीतर रंगे हाथ पकड़े गए दोनों, पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर कर रही पूछ-ताछ,

पत्नी को प्रेमी के साथ देख भड़का पति, गांव में घंटों चला हंगामा,

घर के भीतर रंगे हाथ पकड़े गए दोनों, पुलिस प्रेमी को हिरासत में लेकर कर रही पूछ-ताछ,
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के रेड़ीगारापुर गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर घर के भीतर उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। घटना के बाद घर में जमकर हंगामा हुआ और देखते ही देखते आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
बताया जाता है कि पति को काफी समय से अपनी पत्नी की गतिविधियों पर शक था। शुक्रवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी घर में किसी युवक के साथ मौजूद है। शक के आधार पर जब वह अचानक घर पहुंचा तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। आरोप है कि पत्नी अपने कथित प्रेमी के साथ कमरे में मौजूद थी। इसके बाद पति का गुस्सा फूट पड़ा और घर में जोरदार विवाद शुरू हो गया।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ जुटने से माहौल काफी देर तक तनावपूर्ण बना रहा। सूचना मिलने पर पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने चली गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पीड़ित पति का कहना है कि अब उसे अपनी पत्नी पर बिल्कुल भरोसा नहीं रह गया है। उसने आशंका जताई कि यदि वह उसके साथ रहेगा तो उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। पति ने यह भी बताया कि दोनों की एक चार वर्षीय बेटी है, जिसकी परवरिश को लेकर वह बेहद परेशान है।
ग्रामीणों के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक मिर्जापुर जनपद का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले में कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा शिकायत की गई है जांच की जा रही है जांच के बाद जो भी सामने आएगा उसी हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज