शादी में बवाल, बारातियों पर हमला, दहशत में लौटी बारात

शादी में बवाल, बारातियों पर हमला, दहशत में लौटी बारात
पट्टी। कोतवाली क्षेत्र के दोनई गांव में शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बारात पहुंचने से पहले ही दर्जनभर से अधिक लोगों ने बारातियों पर हमला बोल दिया। मार-पीट और हंगामे में कई लोग घायल हो गए, जिससे पूरे समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दहशत के चलते बारात बीच रास्ते से ही वापस लौट गई।
दोनई गांव निवासी जोखू राम हरिजन ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों ने अचानक हमला कर दिया। लाठी-डंडों और मारपीट से बारातियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना रहा। हालांकि ग्रामीणों और संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप के बाद अगले दिन दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश हुई और शादी की रस्में पूरी कराई गईं।पीड़ित पक्ष ने 14 नामजद लोगों के खिलाफ तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में पट्टी कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

पट्टी इलाके में स्कूल के छत पर रंगरलिया मना रहे प्रेमी जोड़ों को ग्रामीण पकड़ा पीट कर किया पुलिस के हवाले

शादी के तीसरे दिन चचेरी बहन को लेकर युवक फरार ,एक बार फिर रिश्ते हुए शर्मसार

पट्टी कोतवाली के एक गांव में किशोरी को भगा ले गया युवक, मुकदमा दर्ज