फॉरेंसिक टीम मुख्य आरोपी गुलजार की दुकान पर पहुंची जांच के लिए, एकत्रित किए साक्ष्य, किशोरी से गैंगरेप मामले में कार्रवाई तेज
फॉरेंसिक टीम मुख्य आरोपी गुलजार की दुकान पर पहुंची जांच के लिए, एकत्रित किए साक्ष्य,
किशोरी से गैंगरेप मामले में कार्रवाई तेज
पट्टी।क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सत्रह वर्षीय किशोरी से गैंगरेप एवं उसे बेचने के मामले के बाद पूरे प्रकरण का खुलासा खुलासा होने पर गैंगरेप के मुख्य आरोपी रायपुर रोड स्थित गुलजार की दुकान सिमरन क्लॉथ हाउस पर शनिवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने ताला खुलवाकर दुकान के अंदर जांच शुरू की। इस पूरे घटनाक्रम में साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है। दो सप्ताह पूर्व बवाल के बाद दुकान को पुलिस ने सील करा दिया था। जबकि सीओ पट्टी मनोज कुमार रघुवंशी व कोतवाल आनंदपाल सिंह के नेतृत्व में बुलडोजर की कार्रवाई भी यहां पर हुई थी। बुलडोजर से आगे का टीन शेड व फर्श को तोड़ दिया गया था। दुकान उसी दिन से बंद थी। जिसे जांच के लिए खोला गया। फिलहाल टीम दुकान के अंदर से अहम सबूत एकत्र कर रही है।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और फॉरेंसिक विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहे हैं। आरोपी गुलजार को पुलिस ने पहले दबोचा, बाद में उसके साथी मंगल को भी पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
Comments
Post a Comment